
रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2025 (प्रथम) एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (तृतीय) का परिणाम शुक्रवार, 3 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।

परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षाफल सुबह 10:30 बजे परिषद सभागार, रामनगर में जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के बाद उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर Board Exam Improvement Exam – Imp Exam 2025 विकल्प से भी अपना परिणाम देख सकेंगे।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करें और भविष्य की शैक्षिक तैयारियों के अनुसार अपने परिणाम का उपयोग करें।


