हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावा पेश किया

Spread the love

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने संगठन चुनाव के लिए बनाए गए चुनाव अधिकारी के समक्ष आवेदन किया है। इसके साथ ही, मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात कर उन्होंने अपनी दावेदारी को और मजबूत किया।

गजराज सिंह बिष्ट पहले भी भाजपा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं और पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ है। उनके आवेदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ और दिलचस्प हो गई है। अंदरखाने पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस पद के लिए लॉबिंग कर रहे हैं, लेकिन बिष्ट का आवेदन उन्हें मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित कर सकता है।

उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव इसी महीने होना है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा इस पद के लिए योग्य और अनुभवी नेता का चयन किया जाएगा। गजराज सिंह बिष्ट का नाम इस रेस में शामिल होने से पार्टी के भीतर चर्चा तेज हो गई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *