हल्द्वानी: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से स्पष्ट हो गया है कि संगठन में प्रताप बिष्ट को एक कुशल और विश्वसनीय नेता माना जाता है।
आज पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


पत्रकारों से बातचीत में प्रताप बिष्ट ने कहा, “जिस तरह मैंने हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया है, उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल में भी संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
भाजपा संगठन के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में नैनीताल जिले में भाजपा और अधिक सशक्त होगी और पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा। इस नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और सभी ने प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लिया है।
