इंदिरा नगर में भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने की नुक्कड़ सभा, जनता से मांगा समर्थन

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर क्षेत्र में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मतदान कर गजराज बिष्ट को भारी मतों से विजयी बनाएं। सभा में मौजूद लोगों ने यह संकल्प लिया कि हल्द्वानी नगर निगम का अगला महापौर गजराज बिष्ट को बनाना है।

गजराज बिष्ट ने सभा में कहा कि निवर्तमान महापौर डॉक्टर जोगिंदर सिंह पाल रौतेला द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनता के बढ़ते समर्थन पर विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार हल्द्वानी की जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है।

डॉ. जोगिंदर सिंह पाल रौतेला ने भी जनता का उत्साह देखते हुए उम्मीद जताई कि भाजपा के प्रति समर्थन से गजराज बिष्ट को महापौर बनाने का जनता का संकल्प पूरा होगा।

इंदिरा नगर में भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने की नुक्कड़ सभा, जनता से मांगा समर्थन

सभा के दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से समर्थन लेकर उनके प्रत्याशी का नाम वापस करवाया है, जो उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का अपमान है। भाजपा नेताओं ने इसे जनता की भावनाओं के खिलाफ बताया और कांग्रेस पर राजनीति में नैतिकता को दरकिनार करने का आरोप लगाया।

सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।