
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में थाना बनभूलपुरा पुलिस ने जुऐ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत दो जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं और हजारों रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक छापेमारी कर यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से नकद राशि बरामद की गई है।
सूत्रों ने ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


