एसएसपी ने तीन नए पुलिस उपाधीक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी

ऊधम सिंह नगर: जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए तीन नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों को सर्किल में तैनाती दी है।

तैनाती विवरण:

  1. भूपेंद्र सिंह धोनी: सीओ पंतनगर
  2. वैभव सैनी: सीओ बाजपुर
  3. दीपक कुमार: सीओ काशीपुर
एसएसपी ने तीन नए पुलिस उपाधीक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी

इसके अतिरिक्त, बाजपुर में वर्तमान में तैनात क्षेत्राधिकारी एआर आर्य को सीओ पुलिस लाइन नियुक्त किया गया है।