हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कई स्थानों के नाम बदलने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी की प्रसिद्ध नवाबी रोड का नाम बदलकर ‘अटल मार्ग’ रखा गया। इस मार्ग का विधिवत उद्घाटन महापौर गजराज बिष्ट द्वारा पूरे विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इसके अलावा, पंचक्की चौराहा का नाम बदलकर ‘गुरु गोलवलकर चौक’ रखा गया। इस अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि यह परिवर्तन शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि यह बदलाव सिर्फ नाम का नहीं बल्कि शहर के ऐतिहासिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

