राज्य स्थापना दिवस पर ANTF कुमाऊं यूनिट के चार जांबाज पुलिसकर्मी DGP गोल्ड डिस्क से सम्मानित

Spread the love

नैनीताल:
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नशे के खिलाफ लगातार उत्कर्ष कार्यवाही करने वाले ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) कुमाऊं यूनिट के चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क – गोल्ड” से सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं—

  1. उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी
  2. उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी
  3. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
  4. आरक्षी इसरार अहमद

इन अधिकारियों ने कुमाऊं क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के नेटवर्क को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अथक प्रयासों से कई बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ और नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैली।

पुलिस महानिदेशक ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और समर्पित पुलिसकर्मी राज्य पुलिस के गौरव हैं, जो युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए दिन-रात कार्यरत हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *