चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली व लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित

Spread the love

जनपद Nainital के Haldwani स्थित Chandan Hospital में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सकीय लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर दिनांक 19.02.2026 से एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति अस्पताल में ली जा रही फीस, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन तथा मरीजों के साथ कथित आर्थिक एवं मानसिक शोषण के मामलों की विस्तृत जांच करेगी।

गठित समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (द्वितीय) हल्द्वानी को सदस्य नामित किया गया है।

प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि जिनके पास संबंधित मामले में कोई साक्ष्य या जानकारी हो, वे प्रकाशन की तिथि से सात दिवस के भीतर अपना मौखिक अथवा लिखित बयान समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।

अपर जिलाधिकारी Vivek Rai ने बताया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *