हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ छापेमारी का अभियान तेज कर दिया है। महिला सुरक्षा और जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत लगातार मिल रहे इनपुट के आधार पर प्रशासन की यह कार्रवाई चल रही है।
शनिवार की शाम, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने कैंसर अस्पताल के सामने छापेमारी की। जैसे ही प्रशासन की टीम वहां पहुंची, मौके पर भगदड़ मच गई। कई अराजक तत्व और शराब पी रहे लोग भाग खड़े हुए। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और ठेले का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने कहा कि प्रशासन महिला सुरक्षा के साथ ही शहर में अराजकता और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस तरह की छापेमारियों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।