हल्द्वानी की प्राचीनतम रामलीला का आगाज़: ध्वजा पूजन के साथ शुरू हुई तैयारियां

हल्द्वानी: हल्द्वानी की सबसे प्राचीन रामलीला की शुरुआत आज ध्वजा पूजन के साथ हो गई है। रामलीला मैदान में आयोजित ध्वजा पूजन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट के अलावा शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस साल की रामलीला की दिन की प्रस्तुतियों की शुरुआत 29 सितंबर से होगी, जबकि रात की रामलीला का शुभारंभ 3 अक्टूबर से होगा।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि हल्द्वानी की प्राचीनतम रामलीला के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और उन्होंने शहरवासियों को इस ऐतिहासिक रामलीला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

अजय भट्ट सांसद
एपी बाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट
विवेक कश्यप रामलीला संचालक सदस्य