दादा ने मंदबुद्धि पोती से दुष्कर्म कर रिश्तों को किया तार-तार

  • रिश्ते को कलंकित करती घटना से उठा पर्दा
  • मासूम से दरिंदगी के आरोपी को दबोचा

हरिद्वार। दिनांक 13.06.24 को वादी द्वारा उसकी मंदबुद्धि बहन के साथ दुष्कर्म करने संबंध में पीड़िता के दादा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देश के क्रम में कलियर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी (तेजपाल पुत्र मीर सिंह ग्राम मच्छरहेडी थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार) को ग्राम माच्छरहेड़ी पुल के पास से धर दबोचा गया।

दादा ने मंदबुद्धि पोती से दुष्कर्म कर रिश्तों को किया तार-तार

पुलिस टीम मे म0उ0नि0 एकता ममगई, हेड कांस्टेबल जमशेद अली मौजूद रहे।