
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 17वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 1617 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
17वें राउंड के बाद स्थिति:
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 1617 वोट
- मेहुल शाह (NSUI) — 1182 वोट
- धीरज बिष्ट (ABVP) — 919 वोट
आर्यन बेलवाल मेहुल शाह से 435 वोट आगे चल रहे हैं। मतगणना के अगले राउंड के परिणामों का इंतजार है।
