
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 13वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 1230 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
13वें राउंड के अनुसार:
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 1230 वोट
- मेहुल शाह (NSUI) — 935 वोट
- धीरज बिष्ट (ABVP) — 667 वोट
आर्यन बेलवाल मेहुल शाह से 295 वोट आगे चल रहे हैं। मतगणना के आगामी राउंड में अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
