
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 10वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 1015 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
10वें राउंड के अनुसार:
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 1015 वोट
- मेहुल शाह (NSUI) — 785 वोट
- धीरज बिष्ट (ABVP) — 569 वोट
आर्यन बेलवाल मेहुल शाह से 230 वोट आगे चल रहे हैं। मतगणना के अगले राउंड के परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
