ऑपरेशन प्रहार: शीशा तोड़ गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, नशे में करते थे हुड़दंग

Spread the love

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों के शीशे तोड़ने और हुड़दंग मचाने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देर रात पार्क की गई गाड़ियों के शीशे तोड़कर इलाके में दहशत फैलाता था। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी थीं। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों में वंश, सचिन, विषु, सोनू और सूरज उर्फ भानू शामिल हैं, जो सभी हनुमानगढ़ी क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की हालत में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट जैसे मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम ने 17 मई 2026 की रात कार्रवाई करते हुए इन सभी को हिरासत में लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नंद किशोर, हेड कांस्टेबल जितेंद्र शाह, कांस्टेबल सतेंद्र रावत और उम्मेद सिंह शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *