हल्द्वानी क्रिकेट लीग में धोखाधड़ी का मामला सामने आया

Spread the love

हल्द्वानी: हल्द्वानी में इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली EVCL नामक T20 क्रिकेट लीग को लेकर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह लीग 3 फरवरी से शुरू होनी थी, जिसके लिए आयोजकों ने 12 लाख रुपये में स्टेडियम बुक करा लिया था।

· आयोजकों ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम का उपयोग किया था
· लीग की तिथि लगातार बदलती रही: पहले 17 जनवरी, फिर 24 जनवरी, उसके बाद 1 फरवरी और अंत में 3 फरवरी तय हुई
· अंतिम समय में आयोजन रद्द होने की सूचना दी गई और कहां गया कि एक पार्टनर का देहांत हो गया है और लीग को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया

नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस ने आयोजक को पूछताछ के लिए बुलाया, जहां धोखाधड़ी की परतें खुलती चली गईं। आयोजक पर लीग के अधिकार बेचने का आरोप है।

पीड़ित पक्षों की तरफ से तहरीर दी जा रही है, जिसके बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। इस मामले में धोखाधड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं और जांच जारी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *