
हल्द्वानी। मीरा मार्ग स्थित वैशाली वस्त्रालय में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब 10:30 बजे बाजार बंद होने के बाद राहगीरों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत दुकानदारको सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि लोगों काआरोप है कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी उनकी टीम आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। बाद में फायर ब्रिगेडकर्मियों ने आग पूरी तरह बुझाई।
इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके मेंअफरा–तफरी का माहौल बना रहा।


