
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस अधिकारी फिल्मी अंदाज में अपराधी को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहे अधिकारी के बारे में कहा जा रहा है कि वह SI अनीस अहमद हैं। सूत्रों के अनुसार जिस अपराधी को उन्होंने गिरफ्तार किया है, वही आरोपी बेतालघाट में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है और अधिकारी की सराहना की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।



