हल्द्वानी के ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में छात्रा के चक्कर आने से मचा हड़कंप, अफवाह के बाद स्कूल में छुट्टी

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के टेस्ट के दौरान ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 10 की एक छात्रा अचानक चक्कर आने से गिर गई। छात्रा के गिरने के बाद स्कूल में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और कुछ छात्राओं के बीच तरह-तरह की अफवाह फैलने लगी, जिससे छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि किसी ने छात्रा के साथ कथित तौर पर किसी अनहोनी या “छाया” की अफवाह फैला दी, जिसके बाद स्कूल में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए शिक्षकों ने अभिभावकों को सूचना दी और स्कूल की छुट्टी कर दी गई।

विद्यालय की प्रवक्ता नीलम ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा अचानक चक्कर आने के कारण गिर गई थी। घटना को लेकर छात्राओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते एहतियातन स्कूल की छुट्टी कर दी गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है।

वहीं, सूत्रों के अनुसार छात्रा के घर पर इससे पहले जागर का आयोजन हुआ था। हालांकि, छात्रा के चक्कर आने की वास्तविक वजह को लेकर विद्यालय की ओर से किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं की गई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *