मेडिकल स्टोर पर छापा, हजारों नशीली दवाइयाँ बरामद

Spread the love

उधम सिंह नगर: मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने की दिशा में रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमाऊँ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 फरवरी 2026 को स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमाऊँ परिक्षेत्र, औषधि नियंत्रक विभाग और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना पर ए.एस.के. मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नियंत्रित नशीली दवाइयाँ बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान 14,472 ट्रामाडोल कैप्सूल, 5,670 एल्प्राजोलाम टैबलेट तथा 50 ट्रामाडोल इंजेक्शन बरामद किए गए। मेडिकल स्टोर का संचालन शकूर खान पुत्र सब्बीर खान, निवासी शक्तिफार्म रोड, ग्राम सेदोरा, चौकी बरा, थाना पुलभट्टा द्वारा किया जा रहा था।

इस संबंध में थाना पुलभट्टा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स कुमाऊँ परिक्षेत्र के प्रभारी एवं टीम सदस्य, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, श्रीमती निधि शर्मा, उपनिरीक्षक दिनेश भट्ट तथा कांस्टेबल अनिल शामिल रहे।

कुमाऊँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। “नशे पर वार — युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारा संकल्प” के तहत पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *