हल्द्वानी: नगर निगम चुनाव में वार्ड 36 से तनुजा जोशी ने विजय प्राप्त कर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़े मुकाबले में हराया। जनता ने उनके विकास कार्यों के वादों और समर्पण पर विश्वास जताते हुए उन्हें विजयी बनाया। तनुजा जोशी ने जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
वार्ड 36 से तनुजा जोशी ने दर्ज की जीत
