
हल्द्वानी: हल्द्वानी में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उपजिलाधिकारी स्तर पर तबादले किए हैं। व्यवहार कुशल और सक्रिय अधिकारी माने जाने वाले गोपाल सिंह चौहान को रामनगर का नया एसडीएम बनाया गया है, जबकि प्रमोद कुमार को रामनगर से स्थानांतरित कर हल्द्वानी का एसडीएम नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव को व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




