नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अपहरण की घटना का मात्र कुछ घंटों में खुलासा, 8 आरोपी हिरासत में

Spread the love

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण की घटना का खुलासा कर अपहृत व्यक्ति को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया है। मामला 6 नवंबर 2025 का है, जब कालर दीपक पुत्र माहवीर सिंह निवासी दादरी (हरियाणा), हाल निवासी आस्थान अपार्टमेंट रामनगर ने डायल–112 पर सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति देवी दयाल बिल्डिंग के पास से उनके भाई राधा मोहन को जबरन वाहन में डालकर ले गए हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी.सी. ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को बैरियर चेकिंग और नाकाबंदी के सख्त निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचे और सभी चेकपोस्टों पर त्वरित क्विक रिस्पांस टीमों को सक्रिय किया।

पुलिस की तेज और सटीक कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में संदिग्ध वाहन XUV HR26FH9594 को हल्दुआ चेक पोस्ट पर रोक लिया गया। वाहन की तलाशी के दौरान अपहृत राधा मोहन को सकुशल बरामद किया गया और वाहन में सवार सभी आठ व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन को सीज कर दिया गया।

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान महित पुत्र जोगेंद्र निवासी गतवार भान कोसाम, भिवानी हरियाणा; प्रियांशु पुत्र जोगेंद्र निवासी विधयानगर कॉलोनी भिवानी; निखिल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी उपरोक्त; साहिल पुत्र अनिल निवासी कैथल हरियाणा; अनिल कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी भूषाण बवल जिला भिवानी; सोमवीर पुत्र मेघराज निवासी खावा थाना बहल; रोबिन पुत्र संदीप निवासी मलपोप थाना बोंदमला जिला चरखी दादरी; और गौरव पुत्र राकेश कुमार निवासी बाड़की जिला महेंद्रनगर हरियाणा के रूप में हुई है।

नैनीताल पुलिस के क्विक एंड स्मार्ट रिस्पांस की सराहना करते हुए एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। हर आपात सूचना पर समय से प्रतिक्रिया देकर अपराधियों को कानून के कठघरे में लाना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कांस्टेबल मेघा चंद, संजय दोसाद और प्रयाग कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *