उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में हल्द्वानी नगर निगम में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ट्रेनरों को गणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से शुरू होगा। इससे पहले ये मास्टर ट्रेनर विभिन्न जिलों में जाकर संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि गणना कार्य सुचारु और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके।

जनगणना प्रक्रिया में इस बार आमजन को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी दिया गया है। इसके तहत लोग 10 अप्रैल से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया मकान गणना शुरू होने से लगभग 15 दिन पहले प्रारंभ होगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब फील्ड में मकानों की गणना शुरू होगी, तब नियुक्त कार्मिकों द्वारा स्व-गणना के आंकड़ों का सत्यापन भी किया जाएगा, जिससे डेटा की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर निदेशक जनगणना ईवा श्रीवास्तव समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनगणना को पारदर्शी, सटीक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

परितोष वर्मा चार्ज जनगणना अधिकारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *