शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची पुलिस! सार्वजनिक जगहों पर जाम छलकाने वाले लोगों पर कार्रवाई

Spread the love

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे और वाहनों में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 30 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 की रात कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे खुले में और वाहनों के अंदर शराब पीने एवं पिलाने वालों की तलाश की। इस दौरान पुलिस ने 30 लोगों को मौके से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब न करने की सख्त हिदायत दी गई।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी और अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *