ऑपरेशन प्रहार में ‘पिल्ला गैंग’ पर पुलिस का शिकंजा: एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग संरक्षण में

Spread the love

हरिद्वार। आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस ने कथित ‘पिल्ला गैंग’ पर कार्रवाई करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। यह कार्रवाई कोतवाली कनखल क्षेत्र में बढ़ती मारपीट और उपद्रव की घटनाओं को देखते हुए की गई।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सादे कपड़ों में टीमें तैनात कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान 10 अप्रैल 2026 को दर्ज मारपीट के एक मामले में जांच के दौरान सामने आए 11 संदिग्धों में से 2 मई 2026 को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन सैनी (19 वर्ष) निवासी इंदुपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल दो नाबालिगों को नियमों के तहत संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *