संदिग्ध की तलाशी में निकला तमंचा और जिंदा कारतूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली मंगलौर पुलिस टीम ने कस्बा मंगलौर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान तंजीम पुत्र अजीमुद्दीन निवासी मोहल्ला पीरगढी, थाना कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

इस कार्रवाई को अ0उ0नि0 गजपाल राम, हे0कानि0 श्यामबाबू और कानि0 उत्तम सिंह की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *