फर्जीवाड़ा! नकली दस्तावेज़ों पर बना डाला स्थायी निवास प्रमाण पत्र, तहसीलदार ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

Spread the love

हल्द्वानी: हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी कराने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे द्वारा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा को प्रार्थमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

प्रकरण के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा आयुक्त कार्यालय में दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि स्थायी निवास प्रमाण पत्र फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जारी किया गया है।

शिकायत में बताया गया कि मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद फुरकान, निवासी गोपाल मंदिर के पास मुस्तफा चौक नई बस्ती के घर में संचालित CSC केंद्र के माध्यम से फर्जीवाड़ा करते हुए प्रमाण पत्र जारी कराए गए। आरोप है कि फैजान ने आवेदनकर्ता रईस अहमद पुत्र स्व. अब्दुल हमीद की जगह रहीस अहमद नामक अन्य व्यक्ति के दस्तावेज संलग्न कर गलत तरीके से प्रमाण पत्र निर्गत कराया।

तहसीलदार द्वारा पत्र में कहा गया है कि स्थायी निवास प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी प्रमाण पत्र राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं रोजगार सेवाओं में उपयोग किए जाते हैं। ऐसे फर्जी प्रमाण पत्रों के कारण असली लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता और राजस्व हानि की भी संभावना रहती है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती है।

दस्तावेजों के अवलोकन और जांच में प्रथम दृष्टया स्पष्ट हुआ कि मोहम्मद फैजान और अन्य व्यक्तियों द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, कूटरचना और गैरकानूनी तरीके से प्रमाण पत्र जारी कराने की गतिविधियाँ की जा रही हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *