महापौर रौतेला को दी विदाई

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड में नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। शासन ने अधिसूचना जारी कर प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार को नगर निगम हल्द्वानी प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला एवं पार्षदों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।

महापौर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि नगर निगम के सभी पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रो, एवं सभी देवतुल्य जनता से मिले असीम स्नेह के लिए ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने कहा निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। चाहे बेणी सेना का गठन हो, या गौलापार रोखड़ में बनाए गए सिविरेज़ ट्रीटमेंट प्लांट की बात हो। निगम के लिए काफी सराहनीय कार्य किए गए हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *