हल्द्वानी में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत अवैध बंदूक सहित होटल में छिपा बैठा संदिग्ध गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी: जनपद को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने होटल, ढाबों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक जांच की।

चेकिंग के दौरान 18 फरवरी 2026 को टनकपुर रोड स्थित एक होटल में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा था। इस दौरान होटल के कमरे में पिछले दो दिनों से ठहरे संदिग्ध पंकज सिंह बिष्ट निवासी जोशीमठ, जिला चमोली को एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद असलाह के स्रोत के संबंध में पूछताछ और जांच जारी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें या स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *