
भीमताल। “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025” को सफल बनाने की दिशा में नैनीताल पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की खेती और तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी आदेश के तहत एमपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ० जगदीश चन्द्र और सीओ भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता तथा थानाध्यक्ष भीमताल संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में एंटी ड्रग टास्क फोर्स और थाना भीमताल पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है।
पुलिस टीम ने भीमताल क्षेत्र के ग्राम खलड़ी, गाधे, बेरीजाला, खैरोलापत और खैरोला पाण्डे में लगभग 25 नाली भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की खेती को काटकर नष्ट किया। पूरी फसल को इकट्ठा कर पेट्रोल से आग लगाकर विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के ग्रामवासियों को चेतावनी दी कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल न हों, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
निरीक्षक विजय मेहता (प्रभारी एएनटीएफ), थानाध्यक्ष संजीत राठौड़, उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह, अ0उ0नि0 गणेश सिंह राणा, हे0का0 प्रेम नेगी, का0 राहुल राणा, का0 मुन्ना सिंह, का0 रविशंकर पाठक, का0 नरेन्द्र सिंह, का0 मनमोहन सिंह एवं पीआरडी कर्मी/ग्राम पहरी शामिल रहे।
इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के खिलाफ यह युद्ध जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य से समझौता नहीं किया जाएगा।


