बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब अगली तारीख पर टिकी नजरें

Spread the love

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। मामले को लेकर क्षेत्र में सुबह से बनी हलचल के बीच अब शीर्ष अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख का इंतज़ार है। इसके साथ ही मामले में जुड़े पक्षों और क्षेत्रवासियों की नजरें अब सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिक गई हैं। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को सुनवाई को लेकर नैनीताल प्रशासन और पुलिस ने भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन व अन्य माध्यमों से निगरानी की गई।

हालांकि, निर्धारित सूची में होने के बावजूद आज मामले की सुनवाई नहीं हो पाई। अब अगली तारीख पर सुप्रीम कोर्ट में मामले से जुड़े पक्षों की दलीलों और प्रकरण की आगे की स्थिति पर सुनवाई होगी। सुनवाई टलने के बाद फिलहाल पूरे मामले में अगली न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार है। प्रशासन और पुलिस की ओर से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्कता बरकरार रखी गई है। वहीं क्षेत्रवासियों की निगाहें अब सुप्रीम कोर्ट की अगली तारीख और संभावित फैसले पर टिकी हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *