भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार, 8 नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में अपनी मीडिया टीम का विस्तार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता टोली की घोषणा की है। पार्टी ने 8 नए प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।

नई प्रवक्ता टोली के जरिए भाजपा प्रदेश में पार्टी की नीतियों, सरकार के कार्यों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि प्रवक्ता टोली के विस्तार से मीडिया संवाद और संगठन की बात को मजबूती से रखने में मदद मिलेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *