हल्द्वानी रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

हल्द्वानी। 26 अगस्त 2026 को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरा नगर ठोकर के पास रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। रेलवे स्टेशन हल्द्वानी से सूचना मिलने के बाद थाना बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से किसी भी प्रकार की पहचान संबंधी आईडी बरामद नहीं हुई है। हालांकि, उसके हाथ पर ‘आदिल’ नाम लिखा हुआ है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना बनभूलपुरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह उसे पहचानता हो, तो इसकी सूचना थाना बनभूलपुरा पुलिस को देने का कष्ट करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *