
देहरादून |
उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 वरिष्ठ प्राचार्यों एवं संकाय सदस्यों के स्थानांतरण/प्रभार परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 03 अगस्त 2026 को संयुक्त सचिव शिवेंद्र नारायण सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
- डॉ. अजय कुमार आर्य को निदेशक, चिकित्सा शिक्षा के प्रभार से राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का प्राचार्य बनाया गया।
- डॉ. आयुषीष सयाना को राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य पद से निदेशक, चिकित्सा शिक्षा का प्रभार सौंपा गया।
- डॉ. चन्द्रप्रकाश भैसोड़ा को राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा से राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर का प्राचार्य नियुक्त किया गया।
- डॉ. चन्द्र मोहन सिंह रावत को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार से राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर का प्राचार्य बनाया गया।
- डॉ. जी. एस. तितियाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा का प्राचार्य नियुक्त किया गया।
- डॉ. पंकज सिंह, प्रोफेसर, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार में प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं।
यह फेरबदल राज्य के मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

