दर्दनाक हादसा: थार वाहन खाई में गिरा, युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Spread the love

नैनीताल। सोमवार को तल्लीताल थाना क्षेत्र के पाइन्स इलाके के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां एक थार वाहन (RJ 60CG-4574) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिलते ही क्षेत्राधिकारी नैनीताल, थानाध्यक्ष तल्लीताल और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और फायर सर्विस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वाहन में सवार तीनों लोगों को खाई से बाहर निकाला गया, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई जबकि एक को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान राहुल कुमार (21 वर्ष) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों में अरविन्द सिंह (24 वर्ष) और युवराज सिंह (20 वर्ष), दोनों निवासी जोधपुर (राजस्थान) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को चलते समय नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *