हल्द्वानी: हल्द्वानी में स्थित Chandan Hospital ने देश की सुरक्षा में तैनात SSB जवानों के लिए दो दिवसीय “BLS एवं इमरजेंसी मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम” आयोजित कर एक सराहनीय पहल की है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत और प्रभावी चिकित्सा सहायता देने के लिए सक्षम बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान जवानों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (CPR), ट्रॉमा मैनेजमेंट, एयरवे मैनेजमेंट, एम्बुलेंस ऑपरेशन और इन्फेक्शन कंट्रोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल, CPR प्रैक्टिस और रियल-लाइफ सीनारियो के जरिए जवानों को इस तरह तैयार किया गया कि वे किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए सही निर्णय ले सकें।
इस प्रशिक्षण में Dr. Muneeb Rahman ने इमरजेंसी एवं एम्बुलेंस सेवाओं पर मार्गदर्शन दिया, Dr. Ravi Kumar ने एयरवे मैनेजमेंट और क्रिटिकल केयर पर जानकारी साझा की, जबकि Dr. Vikas ने ट्रॉमा मैनेजमेंट पर प्रशिक्षण दिया। वहीं Jaya John (ICN) ने इन्फेक्शन प्रिवेंशन एवं कंट्रोल के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से समझाया।
अस्पताल के CEO Dr. Parvez Ahmad ने कहा कि हमारे जवान देश की शान हैं और उन्हें सही समय पर सही मेडिकल स्किल्स देना पूरे देश की सुरक्षा को मजबूत करता है। वहीं मेडिकल डायरेक्टर Dr. Nitish ने बताया कि इमरजेंसी में हर सेकंड की अहमियत होती है और यह प्रशिक्षण उसी समय का सही उपयोग करना सिखाता है।
प्रशिक्षण में शामिल SSB जवानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ट्रेनिंग उनके लिए बेहद उपयोगी और जीवन रक्षक साबित होगी। उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षण के प्रैक्टिकल और सरल तरीके की प्रशंसा की और कहा कि इससे उन्हें आत्मविश्वास मिला है कि वे किसी भी आपात स्थिति में अपने साथियों की जान बचा सकते हैं।
चंदन हॉस्पिटल की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि जब जवान देश की रक्षा करते हैं, तो उनकी सुरक्षा और जीवन के लिए हर संभव प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
