300 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी: नशामुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करते हुए डॉ० मंजुनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाषनगर बैरियर के पास से एक अभियुक्त को 300 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मौ० रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नं० 14 उजालानगर बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 150 अविल इंजेक्शन और 150 बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी सहित कुल 300 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह इंजेक्शन बहेड़ी फाटक बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था, जिसके आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 की बढ़ोत्तरी करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल गणेश गिरी, कांस्टेबल कुवेर राणा, कांस्टेबल संतोष बिष्ट (एसओजी) तथा कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी) शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *