हल्द्वानी तहसील में फर्जी प्रमाण पत्रों पर बड़ी कार्रवाई, 115 निवास प्रमाण पत्र निरस्त

Spread the love

हल्द्वानी। तहसील क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अब तक जांच में 115 फर्जी निवास प्रमाण पत्रों को अवैध घोषित कर निरस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से तहसील क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

उप जिला अधिकारी राहुल शाह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में जारी निवास प्रमाण पत्रों की गहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में अब तक लगभग 2000 प्रमाण पत्रों की स्कैनिंग और सत्यापन किया जा चुका है, जिनमें से 115 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। उन्होंने बताया कि आज ही 25 निवास प्रमाण पत्रों को निरस्त किया गया है।

एसडीएम राहुल शाह के अनुसार यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक इसे रोका नहीं जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य फर्जी तरीके से बनाए गए दस्तावेजों पर पूरी तरह अंकुश लगाना और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का गलत लाभ उठाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। इस कार्रवाई का मकसद वास्तविक पात्र लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है, ताकि सरकारी लाभ सही हाथों तक पहुंच सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *