
उत्तराखंड। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु ऑनलाइन अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों — जैन, बौद्ध, सिख, पारसी, मुस्लिम और ईसाई — से संबंधित छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन भारत सरकार की छात्रवृत्ति पोर्टल www.scholarships.gov.in पर 10 जुलाई 2025 से उपलब्ध हैं और इन्हें जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय सीमा तक आवेदन करना अनिवार्य है। इस छात्रवृत्ति योजना से संबंधित सभी जानकारी एवं आवेदन पत्र भारत सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP 2.0) से प्राप्त किए जा सकते हैं।



