खटीमा। हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत का दुखद मामला सामने आया है। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार मृतक मदन राम उम्र 50 साल पुत्र श्री गौरी राम निवासी नौगवानाथ जंगल मे पत्ते लेने गया था। जंगल से घर ना लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गई। शुक्रवार को सुबह किलपुरा वन रेंज के जंगल में ग्रामीण का शव मिला। हाथी के हमले में ग्रामीण मदन राम की मौत की सूचना पर रेंज अधिकारी किलपुरा मनोज कुमार पांडेय अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। मनोज कुमार पांडेय द्वारा बताया गया कि शव देखने पर ऐसा प्रतीत होता है की उक्त घटना को किसी हाथी के द्वारा किया गया है, तथा मृतक मदन राम के पुत्र किशन राम को अंतिम संस्कार हेतु 10,000/- रूपये नगद प्रदान किये गये।

दो दिन पहले ही सुरई वन रेंज में टाइगर ने महिला को अपना निवाला बनाया था। अब किलपुरा रेंज में हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है। लगातार बड़ रहे मानव वन्य जीव संघर्ष से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।