हल्द्वानी में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 47 वाहनों के चालान, 13 वाहन सीज

Spread the love

हल्द्वानी: परिवहन विभाग द्वारा हल्द्वानी संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में आज विशेष सक्रिय चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एआरटीओ (ई) हल्द्वानी श्री अरविंद पांडेय के नेतृत्व में कोटाबाग, बेलपड़ाव एवं कालाढूंगी क्षेत्र में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान कुल 47 वाहनों के चालान किए गए एवं 13 वाहन सीज किए गए। जांच के दौरान कई प्रकार की गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें ओवरलोडिंग, ओवरसाइज वाहन, रिफ्लेक्टर की कमी, मालवाहनों में यात्रियों को ढोना, तथा अधिकृत संचालन करते वाहनों की खराब भौतिक स्थिति शामिल हैं। इसके अलावा, बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना टैक्स और बिना हेलमेट जैसे मामलों में भी चालान किए गए।

सीज किए गए वाहनों में 6 भारवाहन, 3 ई-रिक्शा, 2 ऑटो एवं 2 दोपहिया वाहन शामिल हैं।

आरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु चलाया गया है और आगे भी इस प्रकार की चेकिंग सतत रूप से जारी रहेगी

परिवहन विभाग की यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *