नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हल्द्वानी जजी कोर्ट और रामनगर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, न्यायालय परिसरों में मचा हड़कंप

Spread the love

हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हल्द्वानी जजी कोर्ट और रामनगर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसरों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट जज को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस व बम निरोधक दस्ते द्वारा परिसर के कोने-कोने की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान के प्रयास जारी हैं।

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *