सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Spread the love

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कॉलेज के आधिकारिक ईमेल अकाउंट पर बम रखे होने की धमकी मिली। इस सनसनीखेज ईमेल ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल/डीन डॉ. तितयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धमकी भरा ईमेल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। ईमेल मिलते ही सतर्क हुए प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और पुलिस को दे दी।

फिलहाल सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए प्रशासन द्वारा एहतियातन सभी छात्रों को कॉलेज से निकालकर उनके हॉस्टल भेज दिया गया है। कॉलेज परिसर को खाली करा लिया गया है।

डॉ. तितयाल ने बताया कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में जांच चल रही है। । पुलिस धमकी के स्रोत और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। यह धमकी फर्जी है या सच, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *