नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू, 1250 दुकानों पर होगा असर

Spread the love

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा उसकी स्वामित्व वाली दुकानों का किराया बढ़ाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में नगर निगम सीमा क्षेत्र में कुल 1250 दुकानें नगर निगम की स्वामित्व वाली हैं, जिन्हें निगम द्वारा किराये पर आवंटित किया गया है।

वर्ष 2016-17 में इन दुकानों को चार जोनों में बांटकर किराया निर्धारित किया गया था। उस समय अधिकतम किराया ₹8 प्रति वर्गफुट प्रति माह और न्यूनतम ₹2 प्रति वर्गफुट प्रति माह तय किया गया था।

अब शहरी विकास सचिव के शासनादेश के अनुसार स्थानीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी स्वामित्व वाली संपत्तियों का किराया प्रचलित बाजार दर से कम कीमत पर आवंटित न करें। इसी शासनादेश का पालन करते हुए नगर निगम द्वारा शहर की दुकानों का किराया बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

नए किराया निर्धारण से निगम की 1250 दुकानों के किरायेदारों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। निगम के अनुसार किराया वृद्धि शहर के विकास और राजस्व बढ़ाने के लिए आवश्यक है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *