
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं मतदान 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद 3 बजे से मतगणना की जाएगी। चुनाव तिथि घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों में छात्र संगठनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। छात्र नेताओं ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।



