हल्द्वानी मंडी परिसर में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती के पत्थर से कुचले मिले शव

Spread the love

हल्द्वानी। मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों के सिर पत्थर से कुचले गए हैं, जिसके कारण शवों की पहचान करना फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। हालांकि मौके से पुलिस को दोनों के पास से आईडी कार्ड मिले हैं, जिसके आधार पर पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।

घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

मनोज कत्याल
एसपी सिटी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *