- वांछित/फरार अभियुक्तो की धरपकड़ हेतु पुलिस का अभियान जारी
देहरादून। वादिनी द्वारा थाना पालम नई दिल्ली में लिखित तहरीर दी गई थी कि एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जिसकेे द्वारा उसके साथ शादी करने की बात कहकर कई बार उसकी इच्छा के विरूद्ध मसूरी तथा अन्य स्थानों पर शारीरिक संबध बनाये गये, तथा शादी करने के लिये ज़ोर देने पर उसके द्वारा अपने परिवार वालों से मिलाते हुए वादनी से शादी के लिये रोका कर लिया। उसके बाद अभियुक्त द्वारा वादिनी से शादी से पूर्व ही दहेज़ की मांग की गई, तथा वादिनी द्वारा असमर्थता जताने पर उसके द्वारा वादिनी के साथ गाली गलौच, मारपीट की गई तथा वादिनी को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे शादी करने से इंकार कर दिया।
उक्त सम्बन्ध में वादिनी के दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पालम नई दिल्ली द्वारा निल में अभियोग पंजीकृत कर अभियोग को मसूरी स्थानांतरित किया गया, उक्त संबंध में कोतवाली मसूरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वांछित अभियुक्तों/फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके अनुपालन में थाना मसूरी पर गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में वर्ष 2023 से फरार चल रहे उपरोक्त अभियुक्त को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम म0उ0नि0 भावना, कानि0 1343 प्रदीप गिरी, कानि0 1263 धर्मेन्द्र सिहं मौजूद रहे।