
हल्द्वानी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सांसद अजय भट्ट और महापौर गजराज बिष्ट ने नेब स्कूल में दिव्यांग बच्चों के बीच प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। बच्चों के साथ केक काटकर सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के बाद नगर निगम हल्द्वानी द्वारा संचालित विभिन्न विकासपरक कार्यक्रमों का उद्घाटन महापौर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुरेश भट्ट, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

